
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। मध्यप्रदेश भाजपा के पितृ पुरुष एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे श्रृद्वांजलि अर्पित की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, नपा अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर सहित सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय विजय भवन के सामने स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पार्क में एकत्रित होकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे एक सच्चे कर्मयोगी थे। मध्यप्रदेश के गांव गांव में प्रवास कर भाजपा के संगठन गढ़ने एवं एक आदर्श संगठन बनाने में उनका अद्वितीय योगदान रहा है।

जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि बैतूल से स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी का गहरा नाता रहा है। वे बैतूल जिले में सम्पन्न प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य परिवहन निगम की बस से यात्रा करके आये थे। आज बैतूल जिले सहित पूरे प्रदेश में भाजपा का एक आदर्श संगठन के रूप में खड़ा है इसमें स्वर्गीय ठाकरे जी का सबसे बड़ा योगदान है। इस अवसर पर दोनो नेताओं ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री सुंदरलाल पटवा जी को भी उनकी पूण्यतिथि पर श्रृद्वांजलि अर्पित की। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार ने गंज मण्डल के बूथ क्रमांक 136 पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर गंज मण्डल अध्यक्ष विकास मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवीय, नरेंद्र शर्मा, पूर्व नपाध्यक्ष आनन्द प्रजापति, देवेंद्र मालवीय, दीपक पानकर, बूथ अध्यक्ष प्रदीप परिहार ,चाणक्य राखड़े, सहित बूथ के कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे।