
ब्यूरो रिपोर्ट
- पेशी पर लाये रेप के आरोपी की कोर्ट परिसर में वकीलों ने की धुनाई
- नाबालिग छात्रा से रेप का आरोपी ओसाफ खान
राजधानी भोपाल के कोर्ट परिसर में उस समय जमकर बवाल मचा, जब एक नाबालिग छात्रा से रेप के आरोपी ओसाफ खान को पेशी के लिए लाया गया। कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। हालात काबू से बाहर हो गए. दरअसल, भोपाल पुलिस दो दिन की रिमांड पूरी होने के बाद ओसाफ को कोर्ट में पेश करने लाई थी। जैसे ही आरोपी कोर्ट परिसर में पहुंचा, वहां मौजूद कुछ वकीलों ने उसे पहचान लिया और चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।




