
ब्यूरो रिपोर्ट
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार एवं अनुसूचित जन जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम ने अपने अपने मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। घोषित महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में बैतूल जिले से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी को प्रदेश मंत्री, भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा का अतीत पंवार को प्रदेश मंत्री एवं संतोष टेकाम को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश भाजपा मोर्चो में प्रदेशमंत्री के दायित्व मिलने पर ममता मालवी एवं अतीत पंवार सहित संतोष टेकाम को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत कर बधाई दी एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रेषित किया है। इस अवसर जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, विधायक गंगा उइके, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, रश्मि साहू, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, सह कोषाध्यक्ष कमलेश राठौर किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक पानसे, पूर्व जिलाउपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, शंकरराव चढोकार, सतीश बडोनिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वरसिंह चंदेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, पिछडा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजू सोलंकी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जनपद अध्यक्ष इमला जावलकर, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, सुनील पंवार, नीतू पटेल, राजेन्द्र यादव, पूर्व मंडलअध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अंशुल राजपुत, महेश राठौर, कैलाश धोटे, सतीश महाते, आशीष पंवार, प्रवीण वराठे, भावेश चढोकार, अभिषेक राठौर, प्रमेश राजपुत, कृष्णा पाठा, दशरथ कोडले, श्याम सिंह चौहान,अरविंद राठौर, विजय खंडेलवाल, रितेश इंगरे, पर्वतराव धोटे, भोला खंडेलवाल, सुनिता देशमुख, नीलम वागद्रे, मीना बोरबन, वर्षा खाडे, उमेश राठौर, कांति पंवार, कमलकिशोर वर्मा, अशोक धोटे, अनिल पंवार, रामेश्वर सरले, प्रमेश राजपुत, प्रमोद राठौर सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।