पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 22.03.2026 को मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस की जांच के दौरान ग्राम बेलढाना में हुई घटना के संबंध में देहाती नालसी प्राप्त हुई। जांच के आधार पर *थाना भैंसदेही में अपराध क्रमांक 77/2026 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*फरियादी संजू धोटे निवासी ग्राम बेलढाना* द्वारा रिपोर्ट किया गया कि दिनांक 21.03.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे उसके बड़े भाई राजू धोटे द्वारा अपनी पत्नी मालोबाई पर लाठी से प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उपचार हेतु बैतूल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।
मामला प्रथम दृष्टया हत्या का पाए जाने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष टीम गठित कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके फलस्वरूप आरोपी राजू धोटे को दिनांक 22.03.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पत्नी पर किसी से फोन पर बात करने के शक के चलते मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया गया है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*महत्वपूर्ण भूमिका*
थाना भैंसदेही से निरीक्षक राजेश सातनकर, उनि. आशीष कुमरे, उनि. प्रीति पाटिल, प्रआर.148 पंजाबराव परते, आर.494 सुनील उइके, आर. 426 मनोज, आर. 262 तनवीर, मआर. 645 चांदनी ,मआर. 319 जिया की विशेष भूमिका रही है ।
*पुलिस अधीक्षक की अपील*
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी समझ एवं कानूनी माध्यमों से करें। किसी भी प्रकार की हिंसा गंभीर अपराध है, जिससे न केवल कानूनन दंड मिलता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क कर सहयोग प्राप्त करें।