
ब्यूरो रिपोर्ट
भारत सरकार ने 2025 तक देश से टीबी (तपेदिक) को समाप्त करने का लक्ष्य रखा था । इसके लिए राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (PMTBMBA) जैसी पहल के माध्यम से नि:शुल्क उपचार, जल्दी निदान और ‘निक्षय मित्र’ के जरिए पोषण सहायता प्रदान की जा रही है, जो एक जन आंदोलन बन गया है।
भारत में तपेदिक टीबी (TB) के मरीजों को सरकार की ओर से निक्षय पोषण योजना (NPY) के तहत इलाज के दौरान पोषण सहायता के लिए प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक मदद, सरकारी अस्पतालों में मुफ्त जांच, नि:शुल्क दवाएं, और निक्षय मित्र के माध्यम से पौष्टिक भोजन की पोटली जैसी प्रमुख सुविधाएं मिलती हैं। ये लाभ निक्षय (Ni-kshay) पोर्टल पर पंजीकृत सभी मरीजों को मिलते हैं।
भारत सरकार की निक्षय पोषण योजना (NPY) के तहत टीबी (TB) मरीजों को इलाज की अवधि तक प्रति माह ₹1,000 की पोषण सहायता राशि सीधे बैंक खाते (DBT) में दी जाती है। यह राशि 1 नवंबर 2024 से ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 प्रति माह कर दी गई है। पहली किश्त आमतौर पर निदान (diagnosis) के बाद 1000 रुपये के रूप में दी जाती है। या अग्रिम राशि के रूप में 3 माह की राशि 3000 रूपये खाते में भेजी जाती है। वहीँ 87 दिन बाद फिर अगले 3 माह की राशि 3000 रुपये खाते में भेजी जाती है।

नहीं आ रही पोषण राशि भोपाल से पोर्टल बंद
विगत 6 माह से भारत सरकार की निक्षय पोषण योजना की राशि मरीजों को प्राप्त नहीं हो रही जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ की भोपाल से पोर्टल ही बंद है। अब ऐसे में सवाल उठता है की क्या योजना सिर्फ कागजी खाना पूर्ति के लिए बनाई गई है। यदि ऐसा है तो योजना को बंद कर देने की घोषणा की जानी चाहिए । और नहीं तो इसकी जांच की जानी चाहिए की केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि कहाँ जा रही है।
बता दे की टीबी उन्मूलन से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति में तेजी लाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने टीबी रोगियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए पोषण सहायता बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहलों की घोषणा की थी ।
जिसमे श्री नड्डा ने घोषणा की कि निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के तहत पोषण सहायता को मौजूदा 500 रुपये प्रति माह/रोगी से बढ़ाकर उपचार की पूरी अवधि के लिए 1,000 रुपये प्रति माह/रोगी कर दिया गया है।
जिसके अंतर्गत सभी टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के तहत 3,000 से 6,000 रुपये तक की पोषण सहायता मिलनी थी। जिस हेतु सरकार ने बताय की इस योजना पर लगभग 1,040 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा, जिसे केंद्र और राज्यों के बीच 60:40 के अनुपात में साझा किया जाएगा।”
किन्तु यह राशि अब तक मरीजों को नहीं मिल रही। पोर्टल बंद है।




