
ब्यूरो रिपोर्ट
गांधी भवन, इंदौर में इंदौर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ,प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी , इंदौर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री चिंटू चौकसे , इंदौर जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री विपिन वानखेड़े , श्री केके मिश्रा सहित कांग्रेस के सभी पार्षदगण और वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी कांग्रेस संकल्पित है।







