
ब्यूरो रिपोर्ट
देश के तेज तर्रार वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम जो यूपी के गाजियाबाद में जिस सोसाइटी में रहते हैं, वहां भयंकर आग लगी है. इस वीडियो में अजीत अंजुम जी की आवाज है. वो बता रहे हैं कि 6 फ्लोर तक आग फैल चुकी है. आग अब दूसरे टावर तक पहुंच रही है.
इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू हाउसिंग सोसाइटी में 9वीं मंजिल के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई, जो तेजी से अन्य मंजिलों तक फैल गई। घटना के दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कई फ्लोर तक धुआं और लपटें दिखाई दे रही हैं। पुलिस के अनुसार मौके पर तीन दमकल गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फिलहाल किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है।