
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही:- भाजपा नगर मंडल भैंसदेही सहित झल्लार मंडल एवं सांवलमेंढ़ा मंडल के पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की संयुक्त संगठनात्मक कामकाजी बैठक शेखावत कांप्लेक्स बस स्टैंड गुदगांव चौपाटी पर भैंसदेही मंडल प्रभारी मधु पाटनकर, झल्लार मंडल प्रभारी कमलेश राठौर, भैंसदेही नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूरज लाल जावलकर एवं जिला विकास समिति के वरिष्ठ सदस्य संजय तिवारी (अधिवक्ता ) के विशेष आतिथ्य में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि देवीदास खाड़े,जिला मंत्री श्रीमती उर्मिला उयके, पार्षद गण सुरजीत सिंह ठाकुर, जयसिंग कापसे, कृष्णा पिपरदे, गोलू राठौर, नगर मंडलध्यक्ष दिलीप घोरे, मंडल सह प्रभारी केशर लोखंडे, झल्लार मंडलध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवीदास खाड़े, मंडल सहप्रभारी सीताराम चढ़ोकार, सांवलमेंढ़ा मंडलध्यक्ष संजू चिल्हाटे, मंडल सह प्रभारी कैलाश शिवहरे, पूर्व मंडलध्यक्ष दिनेश वागद्रे,भैंसदेही मंडल महामंत्री द्व्य दिनेश कोसे व सतीश मालवीय,झल्लार मंडल महामंत्री बलराम प्रजापति,पूर्व मंडल महामंत्री धनराज साहू (अधिवक्ता),सांवलमेढ़ा मंडल महामंत्री सुभाष गावंडे, भाजपा नेता बाबूलाल राठौर, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनोद कनाठे, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मारोती बारस्कर,भाजपा नेता लालाराम साहू, युवा नेता बंटी आर्य, संतोष पाल, पंकज नरवरे, पवन लोखंडे, राजू कुंभारे,चंचल पंडाग्रे , रवि वागद्रे, गुलाब लोखंडे, कृष्णकांत राठौर, दिलीप लिखितकर, सायबु चावरे,निलेश ठाकुर, पप्पू कनाठे, अशोक बारस्कर,केशो बारस्कर, दिलीप राने, राजकुमार बोडखे, गुलाब चढ़ोकार, संतोष मालवीय, गुलाब महाजन,कमलेश बामने, संतोष मालवीय धामनगांव,संतोष मालवीय कोयलारी, नामदेव पाटनकर, सतीश जैसवाल, कमलेश साहू,किशोरी नागले,महिला नेत्री श्रीमती माधुरी गुरव, श्रीमती नीतू धोटे, श्रीमती वंदना मुंडेकर, श्रीमती अर्चना उघड़े, श्रीमती कुसुम झरबड़े, श्रीमती हेमलता बारस्कर,मिथिलेश गणेशे,राजा बोरवार, अशोक सावरकर, जीवनसा उयके, सोमदास उयके सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी गण, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

बैठक को झल्लार मंडल प्रभारी श्री कमलेश राठौर जी, भैसदेही नगर मंडल प्रभारी श्री मधु पाटनकर जी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनीष सोलंकी जी,,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सूरजलाल जावलकर जी, मंडल सह प्रभारी श्री केसर लोखंडे जी,जिला विकास समिति सदस्य श्री संजय तिवारी जी एवं नगर मंडलध्यक्ष श्री दिलीप घोरे जी ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उक्त वक्ताओं ने मंडल के कामकाज की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने हेतू संगठन को शक्ति- केन्द्र एवं बूथ स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करने एवं सक्रिय बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भाजपा में सबसे बड़ा पद कार्यकर्ता का पद होता है जिसके दम पर पार्टी विजय हासिल करती है । वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओ एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाकर पात्र व्यक्ति को उसका लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करें ।बैठक का मंच संचालन भाजपा नेता धनराज साहू ने किया तथा सांसद प्रतिनिधि देवीदास खाड़े ने सभी नेताओं,मातृशक्तियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में झल्लार मंडलध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवीदास खाड़े एवं सांवलमेंढा मंडल के कार्यकर्ता मिथलेश गणेशे के जन्म दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत सत्कार कर मिष्ठान वितरण के साथ बैठक का समापन किया गया ।







