
ब्यूरो रिपोर्ट
पाथाखेड़ा एरिया कोयला श्रमिक.सभा HMS यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोयला मजदूरों के 12 वे वेतनमान कमेटी गठन एवं बढ़ोतरी के मुद्दे पर चर्चा हुई। सयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियो ने कहा कि यदि कोल इंडिया प्रबंधन जल्द ही जेबीसीसीआई (जॉइंट बाइपार्टाइट कमेटी फॉर द कोल इंडस्ट्री) का 12वां कमेटी का गठन नहीं करता, तो कोयला मजदूर आगामी आंदोलन शुरू करने हेतु बाध्य होंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी एक जुलाई को पाथाखेड़ा क्षेत्र की सभी इकाइयों में सयुंक्त मोर्चे द्वारा प्रथम पाली मे गेट मीटिंग ली जाएगी और शाम 5 बजे महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर ज्ञापन सौप कर कोयला मजदूरों के हित मे राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया जाएगा। पदाधिकारियो ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मजदूर विरोधी लागू की गई चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड) का संयुक्त मोर्चा विरोध करता है। उनका कहना था कि कोयला उद्योग
में इन श्रम संहिताओं को लागू करने को लेकर मजदूर संगठनों की सहमति नहीं है।
इसके बावजूद केंद्र सरकार द्वारा इन्हें लागू कर दिया गया है जो की मजदूर हित मे नहीं है । संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने मजदूर हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर बड़ा संघर्ष करने का आह्वान किया।सयुक्त मोर्चे की बैठक मे एटक यूनियन से श्रीकांत चौधरी, ओमकार शुक्ला,एचएमएस से महेंद्र यादव, मनीष सिंह ठाकुर सीटू से जगदीश डिगरसे, जे. विवेगानन्दन, गणेश गुजरे इंटक से अतुल सूर्यवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।सयुंक्त मोर्चे के पदाधिकारीयो ने समस्त कामगारों से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है