
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही:- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के दिनांक 27/28 जून को भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुकरू प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं।
जिसकों लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर ने बताया कि उनके द्वारा कलेक्टर महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैंसदेही को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात के लिए लिखित आवेदन दे दिया गया हैं।
श्री ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय नहीं दिया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे।
कांग्रेस का कहना है कि जनता के मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है,जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।