
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही-प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत स्व सहायता समूह की रसोइयों का जनपद स्तरीय कुकिंग काम्पीटीशन सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही में गुरुवार को आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाली सामग्री से पौष्टिक, स्वादिष्ट, स्वच्छ एवं बच्चों की रुचि के अनुरूप नवीन व्यंजनों को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देना है l

प्रतियोगिता का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गयाl प्रतिभागी रसोइयों द्वारा भोजन निर्माण में नवाचार एवं रचनात्मकता प्रदर्शन करते विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी में लाए गए थे, कुकिंग कंपटीशन के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति द्वारा प्रतिभागियों के व्यंजनों का मूल्यांकन निर्धारित मापदंडों के आधार पर किया गया तथा मेरिट के आधार पर विजेताओ का चयन किया गया.

प्रथम स्थान पर कन्या माध्यमिक शाला भैंसदेही की ज्योत्सना सोनी का, द्वितीय स्थान पर माध्यमिक शाला काटोल की कमलेश सोनवासे तथा सांदीपनि विद्यालय भैंसदेही की संजो बघेल का तथा तृतीय स्थान पर प्राथमिक शाला लहास की सोनकली उईके, माध्यमिक शाला सावलमेंढा की पुष्पा उमाठे तथा माध्यमिक शाला नवापुर की कामीना गायकवाड का चयन किया गयाl

वही प्राथमिक शाला धोंडी की सुमित्रा बारस्कर ,माध्यमिक शाला पलाशपानी की बिंदिया उईके तथा माध्यमिक शाला माजरवानी की श्रीमती चरकू लोखंडे को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया l पुरस्कार की राशि संबंधित रसोइयों के बैंक खाते में प्रदान की जाएगी, विजेताओं को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पवन परते, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर , भाजपा नेता प्रदीप सिंह किलेदार , भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, भाजपा नगर मंडलध्यक्ष दिलीप घोरे, पूर्व अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकार, जनपद सदस्य मोहन धाडसे,मुख्य कार्यपालन अधिकारी झलकन अहिरवार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप राठौर, विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक सुखदेव धोटे, मध्यान्ह भोजन प्रभारी बीएसी श्रीराम भुस्कुटे आदि उपस्थित थे l