
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
असफाक काबरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नियुक्त
कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई
भैंसदेही:- ब्लॉक कांग्रेस भैंसदेही की हाल ही में घोषित कमेटी में भैंसदेही के युवा अधिवक्ता असफाक काबरा को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैंसदेही के अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर की अनुशंसा पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा ने टीम की घोषणा करते हुए अशफाक काबरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है । उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने नव नियुक्त कोषाध्यक्ष अशफाक काबरा को बधाई दी है । इसके पूर्व अशफाक काबरा यूथ कांग्रेस के ब्लॉकध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है ।