
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही:- भैंसदेही विकास खंड के संकुल केंद्र बरहापुर के प्राथमिक शाला उमडला में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती सुकन्या बारस्कर , प्राथमिक शाला चिचोलीढाना ने पदस्थ शिक्षक शंकु सिंह मोहने ,प्राथमिक शाला बरहापुर में पदस्थ शिक्षक गुलवंत शाह वाडीवा तथा एकीकृत माध्यमिक शाला राक्सी में पदस्थ शिक्षक रमेश कुमार ठाकरे के अधि वार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत होने पर उनका संयुक्त रूप से संकुल परिवार की ओर से शुक्रवार को ओम मैरिज लॉन चिचोलीढाना में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप राठौर , विकासखंड अकादमिक समन्वयक श्रीराम भुस्कुटे, तथा संकुल प्राचार्य सुरेश कुमार सुजाने एवं महेंद्र लाँडे की प्रमुख उपस्थिति में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया गया, इस अवसर पर संकुल परिवार की ओर से संकुल प्राचार्य एवं शिक्षक गणों तथा अतिथि गणों द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों का पुष्प माला से स्वागत कर शाल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मान किया गया l

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य सुरेश सुजाने द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की l बीईओ संदीप राठौर ने इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी शिक्षकों ने लगभग 33 से 41 वर्ष तक विभाग को अपने पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सफलतम सेवाएं दी, हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए l

बीएसी श्रीराम भुस्कुटे ने इस अवसर पर कहा कि आज हमें बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार देने की भी आवश्यकता है, सभी सेवानिवृत शिक्षक साथियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, ईश्वर आपकी हर मनोकामना पूर्ण करेंl इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक श्री रमेश कुमार ठाकरे एवं गुलवंत शाह वाडीवा एवं श्रीमति सुकन्या बारस्कर ने शिक्षकों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हमें समय पर स्कूल पहुंचकर अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करना चाहिए, हमें संघर्षों से डरने की बजाय लड़ने की आवश्यकता है l

शिक्षक संजय जैन एवं श्रीमती अरुणा चढोकार द्वारा प्रेरणा गीतों के माध्यम से सेवानिवृत शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी l कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ बैठकर सह भोज किया l कार्यक्रम का सफल संचालन बीएसी श्रीराम भुस्कुटे द्वारा एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक विजय पटैया द्वारा किया गया l कार्यक्रम में महेंद्र लांडे ,जगदीश मोहने ,कमलेश खंडाइत शाकीर सिद्दीकी, अल्केश मालवीय , सुचिता कुबडे, दुर्गा घानेकर, राजू सुजाने, अशोक लिखितकर,
होमदास गाठे ,प्यारेलाल धुर्वे, श्रीमती शर्मिला उईके ,शारदा बनखेडे,संगीता सोनी, दिगेश्वरी सोलंकी, गुलाब ओडुकले ,नत्थू ओडूकले, गणेश पाल, दीपक मालवीय, साबू बारस्कर, घुटु काशदे, सहित संकुल केंद्र के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे l