
shri krushn mandir betul श्री कृष्ण मंदिर के भव्य नव निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न
श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य हुए शामिल।
बैतूल। नगर के राजेंद्र वार्ड पंजाबी मोहल्ले में श्री कृष्ण मंदिर के भव्य नव निर्माण हेतु बुधवार को प्रातः 11 बजे विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन संपन्न हुआ। जिसमें श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। समिति के मीडिया प्रभारी राजेश मदान ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित श्री धर्मेंद्र शर्मा द्वारा मुख्य यजमान श्री हरबंशलाल आहूजा एवं श्री गुलशन कपूर से विधिवत पूजा अर्चना कराई गई।
सभी ने जय जय श्री राम का उद्घोष करते हुए मंदिर निर्माण कार्य के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने हेतु भगवान श्री गणेश, प्रभु श्रीराम जी और भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना की साथ ही नव निर्माण में समर्पित भाव और तन मन धन से सहयोग का शुभ संकल्प किया।

समिति के अध्यक्ष दीपक खुराना ने बताया कि मंदिर का नव निर्माण धर्मप्रेमी भक्तों के सहयोग से भव्य स्वरूप में किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को भजन, कीर्तन एवं समस्त धार्मिक आयोजनों में और अधिक सुविधा मिल सके।
भूमि पूजन के पश्चात मिठाई प्रसाद वितरण किया गया।
इस पावन अवसर पर श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक खुराना, पंजाबी समाज के वरिष्ठ सर्वश्री हरबंशलाल आहूजा, ब्रजलाल कपूर, गुलशन कपूर, मुरारी कपूर, जितेंद्र कपूर, दीपक कपूर, रोशनलाल सतीजा, हरिओम सतीजा, बंटी सतीजा, पंडित राजू शर्मा, रमेश गुगनानी, श्याम मदान, अमीर झाम, ब्रजलाल बतरा, अशोक झाम, नरेंद्र अरोरा (पप्पू झाम), प्रमोद खुराना, बबलू खुराना, राकेश (बंटी) आहूजा, दीपक सलूजा, संजय भल्ला, सागर जसूजा, महेश सोनी, सुखनंदन मोरे, राजेश मदान, धीरज मदान, अभिनव आहूजा, गुड़िया मिश्रा सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










