
Divisional Postal Adalat संभागीय डाक अदालत का आयोजन 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे से कार्यालय अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। अधीक्षक डाकघर ने बताया कि डाक सेवाएं, काउंटर सेवाएं, बचत बैंक, मनी ऑर्डर आदि से संबंधित शिकायत, याचिका या विवाद इस डाक अदालत में लिए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उपभोक्ता जो इस डाक अदालत में अपना प्रकरण रखना चाहते है वे अपनी शिकायत/याचिका अपने मोबाइल नंबर सहित ई-मेल के माध्यम dochhindwara.mp@indiapost.gov.in पर “DIVISIONAL DAK ADALAT OF SEPTEMBER 2026” विषय सहित अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा संभाग छिंदवाड़ा-480001 को भिजवाना सुनिश्चित करें। इस डाक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरण उक्त ईमेल आईडी पर 31 अगस्त तक भेजना अनिवार्य है।



