
नई दिल्ली: India Post GDS Recruitment 2026 सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश के 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग (India Post) ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों पर बंपर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस देशव्यापी भर्ती अभियान के तहत कुल 23,757 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस भर्ती के लिए युवाओं को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
बिना परीक्षा सीधे 10वीं के अंकों पर बनेगी मेरिट
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें चयन प्रक्रिया पूरी तरह से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर तय की जाएगी। कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। ऐसे में जिन युवाओं के 10वीं में अच्छे अंक हैं, उनके लिए सीधे सरकारी नौकरी पाने का यह एक स्वर्णिम अवसर है।
कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता और आयु सीमा)
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय भाषा (Local Language) का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
- आयु सीमा: आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।
- आयु में छूट: आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में मानक छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के उम्मीदवारों को 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
महत्वपूर्ण तारीखें (Important Dates)
डाक विभाग ने इस भर्ती के लिए पूरा टाइम-टेबल जारी कर दिया है, जो इस प्रकार है:
- एक बार का पंजीकरण (OTR) शुरू होने की तिथि: 31 अगस्त, 2026 से 19 सितंबर, 2026 तक (शाम 5:00 बजे तक)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 सितंबर, 2026 (शाम 5:00 बजे से)
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- आवेदन में सुधार (Correction Window) की समय सीमा: 23 सितंबर से 24 सितंबर, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक आवेदन पोर्टल इंडीया पोस्ट जीडीएस पोर्टल (India Post GDS Portal) के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
मुख्य विशेषताएं
- कुल रिक्तियां: 23,757 पद (शाखा पोस्टमास्टर, सहायक शाखा पोस्टमास्टर और डाक सेवक सहित)।
- शैक्षणिक योग्यता: गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ कक्षा 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण।
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग जैसी आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट लागू है)।
- चयन प्रक्रिया: कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर योग्यता (कोई लिखित परीक्षा नहीं)।
महत्वपूर्ण तिथियां
- एक बार का पंजीकरण (ओटीआर): 31 अगस्त, 2026 से 19 सितंबर, 2026 तक (शाम 5:00 बजे तक)
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 2 सितंबर, 2026 (शाम 5:00 बजे)
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 सितंबर, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- आवेदन में सुधार की समय सीमा: 23 सितंबर से 24 सितंबर, 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आप इंडिया पोस्ट जीडीएस के आधिकारिक पोर्टलके माध्यम से आवेदन और पंजीकरण कर सकते हैं । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग के आधिकारिक आवेदन पोर्टल इंडीया पोस्ट जीडीएस पोर्टल (India Post GDS Portal) के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।





