admission open चित्रकूट (सतना): महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एनसीईटी (NCET) प्रवेश परीक्षा 2026 के परिणामों के आधार पर द्वितीय काउंसलिंग और नवीन पंजीयन के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
16 सितंबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
विश्वविद्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में उपरोक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीयन कराया है, वे सीधे द्वितीय काउंसलिंग के पात्र होंगे। इसके अलावा, जो नए अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे 16 सितंबर 2026 तक विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन सुनिश्चित कर सकते हैं।

18 सितंबर को होगी काउंसलिंग admission open
विभिन्न ITEP पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से 18 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का कार्यक्रम इस प्रकार है:
विभिन्न ITEP पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से 18 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का कार्यक्रम इस प्रकार है:
- B.Sc.-B.Ed. (सभी पंजीकृत अभ्यर्थी): 18.09.2026, प्रातः 10:00 बजे
- B.A.-B.Ed. (सभी पंजीकृत अभ्यर्थी): 18.09.2026, प्रातः 10:00 बजे
- B.Com.-B.Ed. (सभी पंजीकृत अभ्यर्थी): 18.09.2026, प्रातः 10:00 बजे
काउन्सलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां:
- रजिस्ट्रेशन लिंक: पंजीयन के लिए अभ्यर्थी
https://gramodayachitrakootadm.samarth.edu.inपोर्टल का उपयोग करें। - ऑनलाइन काउंसलिंग जॉइनिंग: ऑनलाइन माध्यम से जुड़ने वाले छात्रों के लिए गूगल मीट लिंक
https://meet.google.com/snb-amow-prkजारी किया गया है। - दस्तावेज सबमिशन:
ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेज विश्वविद्यालय की ईमेल आईडी
helpdesk@gramodayachitrakoot.ac.inपर भेजने होंगे।
- रजिस्ट्रेशन लिंक: पंजीयन के लिए अभ्यर्थी
प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी और किसी भी प्रकार के संशय के निवारण के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट
www.gramodayachitrakoot.ac.in का अवलोकन कर सकते हैं या विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबरों 07670-265394 और +91 8982591998 पर संपर्क कर सकते हैं।