
बैतूल। dol gyaras betul प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज डोल ग्यारस पर श्री राधाकृष्ण मंदिर गंज एवं श्री राम मंदिर रामनगर से डोल शोभा यात्रा निकलेगी जो गंज के हनुमान चौक पर स्थित कल्पना स्टोर्स के सामने पूजन, परिक्रमा, आरती के पश्चात गंज क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंचेगी। जहां सामूहिक महाआरती कर प्रसाद वितरित किया जायेगा।
dol gyaras betul श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रमोद अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में सहपरिवार शामिल होने का विनम्र आग्रह किया है। वहीं व्यापारी संगठन कैट के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने भी समस्त व्यापारियों से श्री हनुमान चौक से शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।
शास्त्रों में भी परिवर्तिनी एकादशी के महत्व और पुण्य का अत्यधिक वर्णन देखने को मिलता है। जिनमें यह मान्यता प्रमुख है।
भगवान विष्णु का करवट बदलना: ऐसी मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान योगनिद्रा में लेटे हुए भगवान विष्णु परिवर्तिनी एकादशी के दिन अपनी करवट बदलते हैं। इसलिए इसे ‘परिवर्तिनी एकादशी’ और जल झूलनी एकादशी भी कहा जाता है।
वामन अवतार पूजा: इस दिन भगवान श्री विष्णु के वामन रूप की पूजा की जाती है।





