
भोपाल / बैतूल:
मध्य प्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग Department of Women and Child Development मंत्रालय ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाते हुए 25 उप संचालक स्तर के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। भोपाल से 21 सितंबर 2026 को जारी इस आधिकारिक आदेश के तहत कई जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों (DPO) को बदला गया है।

Department of Women and Child Development
बैतूल को मिला नया जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO)
इस बड़े फेरबदल के तहत श्री प्रफुल्ल कुमार खत्री को बैतूल जिले का नया जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) नियुक्त किया गया है। श्री खत्री इससे पहले भोपाल में सहायक संचालक, कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पदोन्नति के बाद अब वे बैतूल जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की कमान संभालेंगे।

Department of Women and Child Development
आदेश की मुख्य और सख्त बातें:
- तत्काल प्रभाव से भारमुक्त: शासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सूची में शामिल सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एकतरफा भारमुक्त किया जाता है।
- एक सप्ताह की समय सीमा: सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना होगा और अपनी उपस्थिति रिपोर्ट मंत्रालय को भेजनी होगी।
- अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी: निर्धारित समय में कार्यभार ग्रहण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- अवकाश पर रोक: नवीन स्थल पर जॉइन करने से पहले किसी भी अधिकारी का किसी भी प्रकार का अवकाश (Leave) स्वीकृत नहीं किया जाएगा।





