
🔹 दशहरा पर्व पर यातायात व्यवस्था एवं मार्ग परिवर्तन संबंधी सूचना
🔹प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बैतूल जिले में दशहरा पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस क्रम में बैतूल मुख्यालय पर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में दशहरा पर्व के अवसर पर सदर बाजार क्षेत्र में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। आयोजन में सम्मिलित होने वाले सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों एवं शहर के विभिन्न प्रयोजनों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले वाहन चालकों की सुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के निर्देशानुसार बैतूल मुख्यालय पर निम्नानुसार यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी।
🔹1. प्रवेश निषेध
🔹(अ) भारी वाहन / मध्यम वाहन / ट्रैक्टर-ट्रॉली
▪️दशहरा पर्व के अवसर पर दिनांक 20.10.2026 को दोपहर 12:00 बजे से बैतूल शहर के निर्धारित मार्गों पर भारी वाहन, मध्यम वाहन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
▪️कॉलेज चौक से अंबेडकर चौक सड़क मार्ग।
▪️गुप्ता मॉल, गंज से टर्फ हॉकी स्टेडियम (ई.एम. हुसैन) पेट्रोल पंप सड़क मार्ग।
▪️भारी एवं मध्यम वाहनों पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेशानुसार लागू प्रतिबंध भी प्रभावशील रहेंगे।
❌(ब) नॉन-व्हीकल जोन
लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान निम्न मार्गों पर आयोजन समिति द्वारा प्रदाय की गई अधिकृत वाहनों की सूची के अतिरिक्त शेष सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा—
1. अंबेडकर चौक से कॉलेज चौक तक।
2. गुप्ता मॉल से शिवाजी चौक तक।
3. शिवाजी चौक से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक।
🔹2. डायवर्सन व्यवस्था
(1) शिवाजी चौक
शिवाजी चौक से कोठी बाजार की ओर से गंज क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालक निम्न परिवर्तित मार्गों का उपयोग कर सकेंगे—
– मुर्गी चौक से कॉलेज चौक होते हुए एलआईसी बिल्डिंग की ओर से गंज क्षेत्र की ओर जा सकेंगे।
– मुल्ला पेट्रोल पंप से अंबेडकर चौक, चौपाटी होते हुए मैकेनिक चौक से गंज क्षेत्र की ओर जा सकेंगे।
🔹(2) अंबेडकर चौक
सदर गेंदा चौक की ओर से पुलिस पेट्रोल पंप होकर आमला, हमलापुर चौक एवं विकास नगर की ओर जाने वाले वाहन चालक निम्न परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर सकेंगे—
अंबेडकर चौक से जिला अस्पताल के सामने से बस स्टैंड, कोठी बाजार, थाना चौक एवं कमानी गेट होते हुए कॉलेज चौक की ओर जा सकेंगे।
🔹(3) ताहा फ्लेक्स क्षेत्र
गंज क्षेत्र की ओर से कोठी बाजार क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन चालक निम्न परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर सकेंगे—
ताहा फ्लेक्स से रेड रोज स्कूल होते हुए जे.एच. कॉलेज सड़क मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
🔹3. पार्किंग व्यवस्था
दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले नागरिकों के वाहनों हेतु निम्न स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की जाएगी—
1. शनि मंदिर के सामने पुलिस लाइन।
2. नगर पालिका बैडमिंटन हॉल एवं शहीद भवन।
3. पुलिस पेट्रोल पंप के साइड में पुलिस लाइन।
नागरिकों से अपील है कि अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। मुख्य मार्गों, चौराहों एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों में वाहन पार्क न करें, जिससे यातायात बाधित न हो तथा आपातकालीन वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे।
🔹4. आम नागरिकों से अपील
थाना यातायात, जिला बैतूल पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि दशहरा पर्व के दौरान लागू यातायात प्रतिबंधों, मार्ग परिवर्तन एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु बैतूल पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।
थाना यातायात
जिला बैतूल (मध्यप्रदेश)



