रामलीला महोत्सव के ग्यारहवें दिन मंगलवार 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर सायं 5 बजे से विजयादशमी जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद स्टेडियम ग्राउंड, बैतूल में रावण और कुंभकरण के विशालकाय पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन के दौरान रंगीन आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। विजयादशमी के इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। समिति द्वारा जिले की समस्त धर्मप्रेमी जनता से दशहरा महोत्सव में अधिक संख्या में सहपरिवार शामिल होने का विनम्र आग्रह किया है।