
bordehi hatya saajish बोरदेही पुलिस की त्वरित कार्यवाही–हत्यारे पति को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
🔹 चरित्र संदेह बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या
🔹हत्या को आत्महत्या का रूप देने शव को फांसी के फंदे पर लटकाया, आरोपी गिरफ्तार
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में गंभीर एवं जघन्य अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा संदिग्ध परिस्थितियों में होने वाली मौतों की सूक्ष्मता से जांच हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में बोरदेही पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
🔹इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में बोरदेही पुलिस द्वारा वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित जांच की गई।
🔹 संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी महिला की लाश
दिनांक 05.09.2026 को फरियादिया रामरती पति लखन धुर्वे, निवासी छिंदी द्वारा थाना बोरदेही में सूचना दी गई कि दिनांक 04.09.2026 को उसके जवाई प्रहलाद द्वारा फोन पर बताया गया कि उसकी बहन रूकवती पति प्रहलाद सरियाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा ने फांसी लगा ली है , जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।
🔹bordehi hatya saajish की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी बोरदेही निरीक्षक भैयालाल उईके पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की परिस्थितियां संदिग्ध प्रतीत होने पर घटनास्थल को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई।

🔹 वैज्ञानिक साक्ष्यों से खुली हत्या की परतें
पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश पर एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह एवं क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर विधिवत फोटोग्राफी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई।
🔹जांच के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा गवाहों से पूछताछ की गई। पूछताछ एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि आरोपी प्रहलाद सरियाम अपनी पत्नी रूकवती के चरित्र पर संदेह करता था तथा इसी बात को लेकर उसके साथ अक्सर विवाद एवं मारपीट करता था।

🔹जांच में पाया गया कि दिनांक 03-04.09.2026 की दरम्यानी रात आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की घटना को छिपाने एवं उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को हरे रंग के पतले वायर की सहायता से झोपड़ी की लकड़ी/बल्लीनुमा हिस्से पर फांसी के फंदे पर लटका दिया।
🔹वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं जांच से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
🔹 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद
*गिरफ्तार आरोपी:bordehi hatya saajish
प्रहलाद सरियाम पिता मंगल सरियाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा, थाना बोरदेही।*
🔹आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओढ़नी (दुपट्टा) एवं मारपीट में प्रयुक्त कमर पट्टे का टुकड़ा बरामद कर जप्त किया गया है।
🔹 पुलिस टीम की विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक भैयालाल उईके, थाना प्रभारी बोरदेही; क्राइम सीन प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी; उनि. पंचमसिंह उईके; सउनि. हरिराम डंढोरे; प्रआर. 395 नागेंद्र सिंह; सुभाष माकोड़े,आरक्षक रोहित भारती, राधेश्याम कुमरे, शशिकांत आरसे; चालक आरक्षक किशोर साहू , पवन एनिया एवं महिला आरक्षक अश्विनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 पुलिस की अपील bordehi hatya saajish
पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि घरेलू विवाद, आपसी कलह, मारपीट अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा को सामान्य न समझें। यदि आपके आसपास किसी महिला के साथ लगातार मारपीट, प्रताड़ना या जान-माल को खतरा होने की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। समय पर दी गई सूचना किसी गंभीर अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
🔹पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 पर तत्काल सूचना दें।






