
वंदे मातरम् राष्ट्रगीत vande mataram को 150 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इस गरिमामय अवसर के दौरान एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया जाएगा
नमामि भारतम कार्यक्रम के जिले के प्रभारी विनय डोंगरे ने बताया कि अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के द्वारा आयोजित नमामि भारतम, वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत का गायन संपूर्ण देश में एक साथ 25 सितंबर सुबह 11:00 एक साथ एक स्वर में गया जाएगा।
इसी विषय को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक सारणी में संपन्न हुई बैठक में कार्यक्रम को गरिमामय एवं प्रभावी बनाने के लिए विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं कार्यक्रम को अनुशासनात्मक एवं तय समय पर शुरू होने के लिए स्पष्ट रूप से रूपरेखा तैयार की गई एवं कार्यों का विभाजन भी किया गया।





