
ब्यूरो रिपोर्ट
बिजली कंपनी द्वारा 22 फरवरी को 11 केव्ही कालापाठा फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 तक लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेंद्र वार्ड, सिविल लाइन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से समय में परिवर्तन किया जा सकता है।





