
ब्यूरो रिपोर्ट
राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की स्नातक परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिन्दवाड़ा कुल सचिव ने बताया कि सत्र 2025-26 के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रम बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएचएससी, बीसीए, बीबीए तृतीय एवं द्वितीय वर्ष 07 अप्रैल 2026 एवं 08 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। उन्होंने बताया कि जारी संशोधित समय सारणी के अनुसार तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 16 अप्रैल 2026 से तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 17 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जाएंगी।




