
ब्यूरो रिपोर्ट
एक और जिले के आबकारी अधिकारी पर निलंबन गिरी गाज गिरी है। बता दे की आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2026 – 27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन में शासकीय राजस्व हित में तत्परतापूर्वक एवं प्रभावी कार्यवाही नही होने और दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शासन की मंशानुसार ना होने पर शासन को निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति नही हो सकी है। जिसके चलते ख़राब परफॉर्मेंस वाले जिले के जिला आबकारियों को निलंबित किया गया है। जिसमे बैतूल के बाद अशोकनगर जिला आबकारी अधिकारी को भी निलंबित किया गया है।






