थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 19.04.2026 को दो व्यक्तियों से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिले में नशे के कारोबार में सम्मिलित सम्पूर्ण गैंग का पर्दाफाश करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बैतूल सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली को निर्देश दिए गए थे।
थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा उक्त प्रकरण में आगे विवेचना करते हुए टीम रवाना कर बैतूल में पकड़ाई ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उक्त आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. भूपेंद्र उर्फ़ बॉबी पिता रामकृष्ण लोवंशी उम्र 26 साल निवासी 40/2 किंग्स पार्क न्यू गौरी नगर इंदौर थाना हीरानगर इंदौर ।
2. आशुतोष उर्फ आशु पिता देवेंद्र सिंह सिसोदिया उम्र 28 साल निवासी इंडस ग्रीन सैटेलाइट देवास नाका इंदौर थाना लसूडिया इंदौर
*जप्ती:* नकद राशि 11750
*कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:* निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक छत्रपाल, प्रधान आरक्षक शिव उइके, आरक्षक अनुरुद्ध यादव, आरक्षक नितिन चौहान एवं साइबर से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह।