
ब्यूरो रिपोर्ट
आज भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय नाना कॉम्प्लेक्स में मंडलम अध्यक्ष हेमन्त धोटे के नेतृत्व में कांग्रेसजन कार्यालय में इकट्ठा होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिरुपति अरोलू एवं भोला कांति ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई और पंचायती राज व्यवस्था लाने का कार्य किया उनकी देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका है, मंडलम अध्यक्ष हेमन्त धोटे एवं रोहन रघुवंशी ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने भारत को प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य किया, इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी तिरपती अरोलू, भोला कांति , माणिक धोटे, गौतम नागले, विलास लोनारे, हरीश पाल , सन्नी अरोलू, प्रवीण पाल, गोविंदा आरोलू, तरुण पाल, मणि सुब्रह्मण्यम,आसिफ, विपिन कुशवाह, डी डी देशमुख, एवं अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित रहे,



