
ब्यूरो रिपोर्ट
सारणी: आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे जी के नेतृत्व में *बाबा मठारदेव की पावन नगरी सारनी में हो रहे औद्योगिक विकास कार्यों एवं भाजपा की अंत्योदय आधारित लोक कल्याणकारी रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों लोगों ने विधायक जी के हाथों भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा कार्यालय में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में विधायक एवं वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की पार्षद हरिता पाल, कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद शांति पाल कांग्रेस नेता हरीश पटेले समेत सैकड़ों कार्यकर्ता-पदाधिकारियों को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इस दौरान जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत,महामंत्री विनय मदने नन्हे सिंह नपा अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार,विधायक प्रतिनिधि जी पी सिंह, सुधा चंद्रा, भिमू थापा, जगदीश आहूजा, रूपेंद्र चौहान भाजपा नेता बंडू माकोड़े ददन सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक डॉ. पंडाग्रे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में सारणी को 660 मेगावाट यूनिट की सौगात मिली है। जनता भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा कर रही है।







