
धनराज साहू तहसील ब्यूरो
भैंसदेही:- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भैंसदेही द्वारा स्थानीय सांस्कृतिक भवन में देश के महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा राष्ट्र निर्माण और अखंड भारत के लिए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जो आज भी देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करता है। उपस्थित जनों ने उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे, एल्डरमैन सुरेश पाल, एल्डरमैन रवि कुबड़े, मंडल महामंत्री दिनेश कोसे, बाबूलाल राठौर, संजय तिवारी लक्ष्मीनारायण मालवीय सुनील गुरुव , डॉ. अभिषेक मिसर, आनंद राठौर, त्रिवेणी महाल, शैलेंद्र तिवारी, बबलू पंडाग्रे, अमीन कबारा, शंकर राय, भाजपा सह सोशल मीडिया प्रभारी अंकित राजूरकर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।