
पूरी खबर पढ़ने आज ही मेम्बरशिप लें और पढ़े सभी प्रीमियम खबरे लाईव वेब टीवी सहित
ब्यूरो रिपोर्ट
राजधानी जयपुर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान कथित पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. आरोप है कि मुख्यमंत्री के काफिले के लिए सड़क खाली करवाते समय पुलिसकर्मियों ने एक महिला का ठेला पलट दिया।
जिससे स्टीमर में खौलता पानी महिला पर गिर गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई. पीड़िता खुशबू गुप्ता ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन रेशु गुप्ता जगतपुरा महल रोड पर ठेला लगाती है. 19 जून की शाम पुलिस रास्ता खाली करवा रही थी. परिवार ने पुलिस से कुछ मिनट का समय मांगा, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. महिला का आरोप है की पुलिस ने ही उस पर पानी फेका है। जिससे उसकी छाती और पेट बुरी तरह जल गए है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़ित परिवार ने पुलिसकर्मियों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है. रामनगरिया थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.