ब्यूरो रिपोर्ट
सारणी-उत्कल घासी समाज उत्थान समिति और उत्कल उड़िया समाज सारणी के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रथयात्रा को लेकर पाथाखेड़ा, शोभापुर और सारणी क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजक समिति के अनुसार, धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी। कार्यक्रम का विस्तृत समय इस प्रकार है:
-
- हवन एवं पूजन: प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ
- भव्य रथयात्रा: दोपहर 3:00 बजे से जगन्नाथ मन्दिर सारणी से प्रस्थान करेगी
- महाप्रसाद: रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा
मुख्य मार्गों से गुजरेगी यात्रा
जगन्नाथ मंदिर से शुरू होने वाली यह रथयात्रा बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के साथ ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ की धुन पर मुख्य नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगी। रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को खींचने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

आयोजक उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारणी, उत्कल उड़िया समाज और क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक संगठनों व सामाजिक बंधुओं ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी जनता और श्रद्धालुओं से सपरिवार इस भव्य रथयात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।