
ब्यूरो रिपोर्ट
कौशल विकास संचालनालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई में प्रवेश के लिए अंतिम एवं महत्वपूर्ण ओपन कन्वर्जन राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल के प्राचार्य ने बताया कि मध्य प्रदेश के शासकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 12 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, नवीन चॉइस फिलिंग एवं त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
संस्थान में वर्तमान में विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड्स में कुल 154 सीटें रिक्त हैं, जिन पर मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेड कारपेंटर की कुल रिक्त सीटें 26, ट्रेड वेल्डर 21 है, जिसमें न्यूनतम योग्यता 8वीं उत्तीर्ण है। इसके अलावा केवल कक्षा 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए इलेक्ट्रीशियन एनसीवीटी की रिक्त सीटें 2, फिटर एनसीवीटी 2, फिटर एससीवीटी की 2, कोपा एनसीवीटी की 09, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक्स एनसीवीटी 04, मैकेनिक डीजल एनसीवीटी 14, मैकेनिक मोटर व्हीकल एनसीवीटी 13, सोलर टेक्निशियन एससीवीटी कुल रिक्त सीटें 15, स्टेनोग्राफर हिंदी एनसीवीटी की कुल रिक्त सीटें 17, टर्नर एनसीवीटी 06, टर्नर एससीवीटी 12, ड्राफ्ट्समैन सिविल एनसीवीटी की कुल रिक्त सीटें 11 है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र सीधे https://mpiticounseling.co.in/ApplicationForm पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। संस्थान की गूगल मैप्स लोकेशन भौतिक रूप से संस्थान पहुँचने के लिए अभ्यर्थी https://maps.app.goo.gl/HyRTH8pLaVT9MpNL6 लिंक का उपयोग कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन या तकनीकी समस्या के समाधान हेतु अभ्यर्थी सुबह 10:30 से शाम 05:30 बजे के बीच मो- 9284171137, 9827015057, 9479540474, 7000128133, 9752919933 पर संपर्क कर सकते है। प्राचार्य ने अपील की है कि जिले के इच्छुक प्रवेशार्थी निर्धारित अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 तक पोर्टल पर जाकर अपनी चॉइस फिलिंग आवश्यक रूप से लॉक कर दें।