
ब्यूरो रिपोर्ट
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा अवैध जुआ खेलने एवं खिलाने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना भैंसदेही पुलिस अवैध जुआ खेलने वाले 04 लोगों के विरुद्ध जुआ एक्ट तहत कार्रवाई की गई।
🔹 घटना का विवरण
दिनांक 16.08.2026 रात्रि दरमियान को सूचना मिली कि मंगल भवन के पास भैंसदेही में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे हमराह स्टाफ के मुखबीर द्वारा बताये स्थान मंगल भवन के पास भैंसदेही पहुंचे जहां पर कुछ लोग बिजली के खंबे में लगा लाइट के नीचे 04 व्यक्तियों को पकड़ा आरोपियों के कब्जे से एवं फड़ से नगदी 1375 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किये गये आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
(1) राहुल राठौर पिता राजेंद्र उर्फ राजू राठौर उम्र 36 साल निवासी मां पूर्णा वार्ड नं 11 भैंसदेही
(2) आशीष धाकड़ पिता नारायण धाकड़ उम्र 26 साल निवासी सुभाष वार्ड क्र. 08 भैंसदेही
( 3) शेख शोएब पिता शेख सफी उम्र 30 साल निवासी – अम्बेडकर वार्ड क्र.14 भैंसदेही
(4) शेख शरीफ पिता शेख करीम उम्र 30 साल निवासी- मौलाना आजाद वार्ड क्र 09 भैंसदेही थाना भैंसदेही
🔹जप्त मशरूका
नगदी 1375 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते
सराहनीय कार्य
थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, सहायक उपनिरीक्षक श्रीकांत वर्मा, प्रधान आरक्षक 22 छोटेलाल बछनिया, आरक्षक 490 नारायण जाट, आर. 262 तनवीर, आर.600 सोनू शर्मा, आर. 694 सोनू काजले