
पूरी खबर पढ़ने के लिए मेंबरशिप लें और सभी प्रीमियम खबरों के साथ देखें लाईव वेब टीवी
ब्यूरो रिपोर्ट
सारणी नगर में अनेको स्थान पर धूमधाम से ध्वजारोहण किए गए सारणी नगर के शॉपिंग सेंटर में सतपुड़ा व्यापारी संघ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ध्वजारोहण किया गया
व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरविंद सोनी एवं सचिव शमीम रिजवी ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया गया एवं संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया गया तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी की बहनों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत अपना उद्बोधन दिया गया एवं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित आम जनों एवं व्यापारियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष श्याम मदान, संरक्षक श्याम सुंदर ओझा, पाथाखेड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय अग्रवाल, समाजसेवी सुनील भारद्वाज, उपाध्यक्ष राजकुमार नागले, वरिष्ठ व्यापारी उमाशंकर सोनी, समाजसेवी ओ पी सरोज मदन लाल सोनी, गौतम नागले, राजकुमार मालवीय त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति के अध्यक्ष बलवंत पाटिल एवं नारायण चौकी कर सहित मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
