
- एचएमएस यूनियन में लगातार बढ़ रहा कामगारों का विश्वास
- कॉमन शाखा एवं तवा-1 शाखा में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
hms union wcl पाथाखेड़ा, 25 अगस्त 2026। कोयला श्रमिक सभा पाथाखेड़ा क्षेत्र एवं WCL में हिंद मजदूर सभा (HMS) के प्रति कर्मचारियों एवं कामगारों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। संगठन की कार्यप्रणाली तथा मजदूर हित में किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं कामगार निरंतर संगठन से जुड़ रहे हैं। संगठन के बढ़ते जनाधार को इसका प्रत्यक्ष प्रमाण माना जा रहा है।
इसी क्रम में 25 अगस्त को क्षेत्रीय कार्यालय, कोयला श्रमिक सभा पाथाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में श्री शिवकुमार यादव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कॉमन यूनिट को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कॉमन शाखा के अध्यक्ष पद का दायित्व श्री विजय जावलकर को सौंपा गया। श्री जावलकर एक उत्कृष्ट खिलाड़ी होने के साथ-साथ कोल इंडिया स्तर पर अपनी गायन एवं गिटार वादन प्रतिभा के लिए भी पहचान रखते हैं। वहीं श्री विजय झड़बडे को कॉमन यूनिट के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

इसी क्रम में तवा-1 यूनिट के अध्यक्ष पद का दायित्व श्री इमरान मलिक तथा सचिव पद का दायित्व श्री दयाचंद को सौंपा गया। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा मजदूरों के हितों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोयला श्रमिक सभा पाथाखेड़ा क्षेत्र के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह यादव, महामंत्री श्री मनीष सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्री धनराज देशमुख सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में HMS संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और मजदूर हितों के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगा।

कार्यक्रम में जीसीसी सदस्य श्री निजाद खान, श्री एस.पी. सोनी, कल्याण समिति सदस्य श्री कृष्ण सैनी एवं श्री आकाश सूर्यवंशी, सेफ्टी बोर्ड सदस्य श्री सुमित अग्रवाल एवं श्री शेषराव बिंझवे, छतरपुर शाखा के अध्यक्ष श्री हिमांशु शर्मा एवं सचिव श्री शरद कुमार, तवा-1 के अध्यक्ष श्री इमरान मलिक एवं सचिव श्री दयाचंद, तवा २ खान के अध्यक्ष श्री सुशांत एवं सचिव श्री शिरीष, क्षेत्रीय कर्मशाला के अध्यक्ष श्री चंदन चौधरी एवं सचिव श्री बिनझाड़े सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि मजदूर हित, संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए HMS लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संगठन में लगातार हो रही नई सदस्यता और कर्मचारियों-कामगारों का बढ़ता जुड़ाव इस बात का संकेत है कि HMS के प्रति विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा मजदूर हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया गया।







