
jila badar karvai कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आदतन अपराधी राहुल रैकवार को जिला बदर किया है। राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) एवं (ख) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर ने राहुल रैकवार पिता दीपक रैकवार उम्र 25 निवासी मेहतर मोहल्ला बैतूल को जिला बैतूल एवं उससे लगे सीमावर्ती जिले छिंदवाड़ा, नर्मदा पुरम, खंडवा एवं हरदा की राजस्व सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिए निष्कासित किया है।



