
Copper theft in Multai किसानों के खेतों से मोटर के कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश मुलताई पुलिस ने चोरों पर कसा शिकंजा –09 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹2.29 लाख का मशरूका बरामद
🔹कॉपर केवल चोरी कर महाराष्ट्र के कलीम कबाड़ी एवं अन्य को बेचते थे आरोपी
🔹 तकनीकी साक्ष्य एवं CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने खोला चोरी का नेटवर्क
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गई संपत्ति की अधिकतम बरामदगी सुनिश्चित करने तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
🔹इसी तारतम्य में *थाना मुलताई पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में * किसानों के खेतों से सिंचाई मोटर की कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से 120 किलोग्राम कॉपर केबल वायर एवं चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल ₹2,29,400/- का मशरूका बरामद किया गया है।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम चिखलीकला, सावंगी एवं तिवरखेड़ में किसानों के खेतों से अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के समय सिंचाई मोटरों की तांबे की केबल काटकर चोरी किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। चोर रात्रि लगभग 12 बजे से सुबह 06 बजे के मध्य खेतों में पहुंचकर मोटर की कॉपर केबल चोरी कर रहे थे।
🔹 अपराध पंजीयन
उक्त घटनाओं के संबंध में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 707/26, 699/26 एवं 678/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
🔹 तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलताई पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र के CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा साइबर सेल की सहायता से संदिग्धों की पहचान की।
🔹पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 09 संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दिनांक 27.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
🔹प्रारंभिक जांच में आरोपियों का नेटवर्क मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र से जुड़ा पाया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों एवं अन्य संभावित आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है। आरोपीगण कॉपर केवल चोरी कर महाराष्ट्र के कलीम कबाड़ी एवं अन्य को बेचते थे। उल्लेखनीय की आरोपी कलीम पिता साहेब खान उम्र 55 वर्ष निवासी खूलवतपुरा, थाना–मोर्शी, जिला– अमरावती, राज्य महाराष्ट्र को थाना साइखेड़ा जिला बैतूल के अपराध क्रमांक 97/2026 एवं 99/2026 धारा 305 (ए) 331(4) बी.एन.एस. के प्रकरण में किसानों का चोरी गया कॉपर केबल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर दिनांक 22.08.2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल दाखिला कराया गया था। आरोपी अभी जेल में निरुद्ध है, जिसका प्रोडक्शन वारंट लेकर प्रकरण में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
🔹गिरफ्तार आरोपीगण
1. गोरेलाल पिता बंशीलाल कारे, उम्र 47 वर्ष, निवासी सिरखेड़, थाना मुलताई, बैतूल।
2. सायबू पिता भोंदू धुर्वे, उम्र 40 वर्ष, निवासी रैयतवाड़ी, थाना आठनेर, बैतूल।
3. तौफिक पिता कलीम खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी खुलवटपुरा, मोर्शी, महाराष्ट्र।*
4. नागोराव उर्फ पंडित पिता भान्या ठाकरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी पुष्ला, थाना शेघाट, अमरावती, महाराष्ट्र।
5. गोलू उर्फ ओमप्रकाश पिता भीमा राऊत, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिरखेड़, थाना मुलताई, बैतूल।
6. वासुदेव पिता सामा आहाके, उम्र 20 वर्ष, निवासी माजरी, चौकी मासोद, थाना मुलताई, बैतूल।
7. बिसराम पिता पोलसा कवड़े, उम्र 31 वर्ष, निवासी गुढ़ी, थाना साईखेड़ा, बैतूल।
8. फैजान पिता मो. रासिद, उम्र 28 वर्ष, निवासी मलकापुर, थाना सन्दुरजनाघाट, महाराष्ट्र।
9. शेख सलीम उर्फ राजा पिता शेख रहीम, उम्र 42 वर्ष, निवासी मुलताई, बैतूल।
🔹 बरामद मशरूका — कुल कीमत ₹2,29,400/-
– कॉपर केबल वायर — 120 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹89,400/-
– अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 ZH 9435, कीमत ₹1,10,000/-
– सीडी 100 मोटरसाइकिल क्रमांक MP 27 B 4494, कीमत ₹30,000/-
🔹 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त सफल कार्रवाई में एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक विकास पटेल, चौकी प्रभारी दुनावा उनि आम्रपाली डाहट, चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उनि दिनेश कुमरे, चौकी प्रभारी मासोद उनि अमित पवार सहित प्र.आर. सुशील धुर्वे, प्र.आर. बलराम, प्र.आर. रामकृष्ण सिलारे, प्र.आर. सुनील पंद्राम, प्र.आर. हाकमसिंह, आर. शिवराम, आर. मेहमान, आर. कमलेश, आर. दुकालसिंह, आर. अभिषेक, आर. नरेश, आर. डुमलेश्वर, आर. अरविंद पटेल, आर. विवेक चौरे, आर. प्रिंस अहिरवार, आर. नरेन्द्र कुशवाह, म.आर. मेघा धुर्वे एवं आर. सेवाराम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

साथ ही थाना आमला से प्र.आर. निलेश सोनी, प्र.आर. अनंतराम यादव एवं प्र.आर. विनय वर्मा का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा मुलताई पुलिस की इस सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा इसी प्रकार निरंतर प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्रवाई जारी रहेगी।
🚨 पुलिस अधीक्षक बैतूल की किसानों से अपील
➡️पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने जिले के किसान भाइयों से अपील की है कि वे अपने खेतों में लगी सिंचाई मोटर, कॉपर केबल एवं अन्य कृषि उपकरणों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। खेतों एवं आसपास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
➡️रात्रि के समय खेतों की निगरानी के लिए स्थानीय किसानों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखें तथा संभव हो तो CCTV कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का उपयोग करें।
➡️किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। समय पर दी गई सूचना अपराधियों तक शीघ्र पहुंचने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में पुलिस की महत्वपूर्ण मदद करती है।




