
sarni pulis apharan mamla सारणी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
🔹 नाबालिग अपहृता को जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी गिरफ्तार
🔹बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल मार्गदर्शन में जिले में महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम तथा अपहृत व्यक्तियों की शीघ्र दस्तयाबी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को ऐसे प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई करने तथा अपहृत बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी के निर्देश दिए गए हैं।
🔹इसी क्रम में थाना सारणी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गुडलिया, जिला सीहोर से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 08.05.2026 को फरियादिया द्वारा थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा अपहृता की शीघ्र तलाश एवं दस्तयाबी हेतु निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश कुमार खरपूशे एवं एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रकरण की गहन विवेचना एवं तकनीकी माध्यमों से अपहृता की तलाश की गई।
🔹विवेचना के दौरान प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम को गुडलिया, जिला सीहोर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृता को आरोपी राजकुमार वरकड़े, पिता संतोष वरकड़े, उम्र 20 वर्ष, निवासी बरेठा, के कब्जे से दस्तयाब किया गया।
🔹अपहृता के कथनों एवं विवेचना में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने साथ ले जाना तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने के तथ्य सामने आए। जिस पर प्रकरण में धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी राजकुमार वरकड़े को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹 प्रकरण में सराहनीय भूमिका
* थाना प्रभारी सारणी – निरीक्षक जयपाल इनवाती
* उप निरीक्षक – सुनील गौर
* आरक्षक क्रमांक 448 – मोहित भाटी
* आरक्षक क्रमांक 433 – मनोज पाल
पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा पुलिस टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की गई है।
🔹 अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आमजन से अपील की गई है कि महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। नाबालिग बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या बालिका के लापता होने की सूचना को छिपाएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।





