
pharma company cipla पुणे/मुंबई। देश की दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के कड़क कमिश्नर तुकाराम मुंढे के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दवा निर्माता कंपनी ‘सिप्ला फार्मा एंड लाइफ साइंसेज लिमिटेड’ (Cipla Pharma) की पुणे स्थित कैरी एंड फॉरवर्डिंग (C&F) यूनिट का दवा बिक्री लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। नियामक संस्था (FDA) द्वारा की गई इस अचानक और बड़ी कार्रवाई के बाद देश के फार्मास्युटिकल और दवा बाजार जगत में हड़कंप मच गया है .
क्यों हुई सिप्ला कंपनी पर यह बड़ी कार्रवाई?
नियामकीय निकाय (FDA) से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह सख्त कार्रवाई pharma company cipla सिप्ला कंपनी की ‘रिएक्टिन प्लस’ (Reactin Plus) टैबलेट्स के रख-रखाव में भारी कमियों के चलते की गई है।
- जांच में पाया गया कि पुणे के वाडकी स्थित कंपनी के मुख्य वेयरहाउस (Warehouse) में दवाओं के स्टोरेज (Storage) और पैकेजिंग मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था।
- इसके अलावा, बाजार से खराब या सब-स्टैंडर्ड दवाओं को वापस मंगाने (Product Recall) की जो सरकारी प्रक्रिया होती है, उसमें भी कंपनी द्वारा गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही बरती गई।
27 अगस्त से आदेश प्रभावी, पुणे वेयरहाउस में जांच
एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे के आदेश के मुताबिक, सिप्ला की इस यूनिट का लाइसेंस रद्द करने का यह सरकारी फैसला 27 अगस्त से पूरी तरह प्रभावी हो गया है। इससे पहले एफडीए की ड्रग इंस्पेक्टर टीम ने पुणे जिले के वाडकी स्थित कंपनी के मुख्य गोदाम (वेयरहाउस) का औचक निरीक्षण और विस्तृत जांच की थी। जांच रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद कमिश्नर ने बिना किसी ढील के सीधे लाइसेंस सस्पेंशन का कड़ा रुख अपनाया। pharma company cipla
तुकाराम मुंढे का एक्शन मोड: अब दवा कंपनियां निशाने पर
महाराष्ट्र कैडर के कड़क आईएएस अधिकारी और एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे पिछले कुछ समय से लगातार एक्शन मोड में हैं। घटिया खाद्य पदार्थों और मिलावटखोरों पर नकेल कसने के बाद अब उनके निशाने पर देश की बड़ी-बड़ी दवा कंपनियां आ गई हैं। एफडीए विभाग ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आम जनता की सेहत और जीवन रक्षक दवाओं की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने वाली किसी भी ब्रांडेड कंपनी को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद अन्य दवा निर्माताओं को भी अपने स्टोरेज और पैकेजिंग मानकों को दुरुस्त करने की चेतावनी मिल गई है। pharma company cipla



