outsource karmchari pradarshan mp भोपाल: मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों और स्कूलों-छात्रावासों में कार्यरत हजारों आउटसोर्स, अस्थाई और अंशकालीन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
‘ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स, अस्थाई, अंशकालीन, ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, म.प्र.’ के बैनर तले आगामी 7 सितंबर 2026 को राजधानी भोपाल में एक बड़ा आंदोलन और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।outsource karmchari pradarshan mp
प्रदर्शन की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था हेतु मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया की भोपाल के पुलिस उपायुक्त (असूचना एवं सुरक्षा नगरीय पुलिस) को औपचारिक आवेदन सौंपकर सूचना दे दी गई है।
चुनाव में किए गए वादे याद दिलाएगा संयुक्त मोर्चा outsource karmchari pradarshan mp
कर्मचारी मोर्चे का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को चुनावों के दौरान किए गए उनके वादे की याद दिलाना है। संयुक्त मोर्चे का आरोप है कि प्रदेश के स्कूलों और छात्रावासों सहित तमाम विभागों में हजारों की संख्या में अंशकालीन और अस्थाई कर्मचारी सालों से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही इन कर्मचारियों की नौकरी भी पूरी तरह से असुरक्षित बनी हुई है, जिससे वे अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित महसूस कर रहे हैं।

रानी कमलापति स्टेशन से शुरू होगा मार्च
तय कार्यक्रम के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे प्रदेशभर से आए कर्मचारी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे
तय कार्यक्रम के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे प्रदेशभर से आए कर्मचारी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे
स्टेशन के बाहर एकत्रित होंगे। यहाँ से सभी कर्मचारी एक साथ शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय, आदिम जाति कल्याण विभाग (आदि भवन) और लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) पहुंचेंगे। वहाँ पहुंचकर संगठन के प्रतिनिधि न्यूनतम वेतनमान लागू करने और नौकरी सुरक्षित करने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपेंगे। outsource karmchari pradarshan mp
सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस पत्र की प्रतियां भोपाल के हबीबगंज, एमपी नगर और गोविंदपुरा थाना प्रभारियों को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई हैं।