
भैंसदेही विधायक श्री महेन्द्र सिंह चौहान ने बुधवार को भीमपुर विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिल्लौर के छः बिस्तरीय नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया गया।
विधायक श्री चौहान ने अपने कहा कि चिल्लौर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलने से ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की दुर्घटना या बीमार होने की स्थिति में तत्काल उपचार मिलने से उनकी जान को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि चिल्लौर एक आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्र है, आस-पास के ग्रामवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि दामजीपुरा और चिल्लौर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को और विस्तृत बनाया जाएगा। उन्होंने बाउंड्री वॉल बनाने के लिए विधायक निधि से राशि प्रदाय किए जाने की भी बात कही।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि चिल्लौर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलने से आस-पास के 50 ग्राम के आमजन को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा। चिल्लौर सेक्टर अंतर्गत ग्रामों में अधिकांश प्रसव घर पर होते थे। अब यहां संस्थागत और सुरक्षित प्रसव की सुविधा मिल सकेगी। घर पर प्रसव रोकने के लिए तथा प्रसव संस्थागत हो इसके लिये ग्रामवासियों से सहयोग की अपेक्षा की है।
शुभारंभ कार्यक्रम में श्री ऊषा ढिकारे, श्री अशोक बिसोने, श्री नंदलाल परते, उप सरपंच श्री माखन चौहान, ग्राम पटेल श्री तुलसीदास, खंड चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य स्टाफ, आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।




