
बिजली कंपनी द्वारा 3 सितंबर को 33/11 केव्ही हमलापुर उप केंद्र से निर्गमित 11 केव्ही खंजनपुर फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके चलते गुरुवार को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक 11 केव्ही खंजनपुर फीडर के दुर्गा वार्ड, कत्तल ढाना, डिपो रोड, विकास नगर, गोयल फैक्ट्री, माचना नगर, अर्जुन वार्ड आदि क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल शहर जोन-1 के प्रबंधक ने बताया कि किन्ही अपरिहार्य कारणों से विद्युत कटौती के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।






