
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से विरोध प्रदर्शन की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहाँ न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कुछ वकील एसडीएम (SDM) कार्यालय के बाहर अर्धनग्न अवस्था में धरने पर बैठ गए। वकिल द्वारा किए गए इस अनोखे और उग्र प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
(वायरल वीडियो )
मिली जानकारी के अनुसार, वकील अपनी कुछ मांगों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर नाराज थे। उनका आरोप है कि अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें उचित न्याय नहीं मिल रहा है। प्रशासन के प्रति अपना कड़ा विरोध जताने के लिए वकील ने कपड़े उतारे और एसडीएम कार्यालय परिसर के बाहर ही धरने पर बैठ गए। कोर्ट परिसर और प्रशासनिक भवन के सामने वकील के इस रूप को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडिय में वकील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराते दिख रहे हैं।




