scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

Betul

12 नवंबर देवउठनी एकादशी को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित

Scn News India

नीता वराठे 

  • 12 नवंबर देवउठनी एकादशी को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित
  • बैतूल कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जारी किए आदेश

बैतूल -कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने आदेश जारी कर 12 नवबंर, 2024 मंगलवार देवउठनी एकादशी/तुलसी विवाह का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उल्लेखनीय हैं कि पूर्व आदेश अनुसार कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने 1 नवंबर गोवर्धन पूजा का स्थानीय अवकाश घोषित किया था। चूंकि मध्यप्रदेश शासन द्वारा गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते कलेक्टर ने 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब उसके स्थान पर 12 नवंबर देवउठनी एकादशी को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।