
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और मध्यप्रदेश की गौरव सुश्री क्रांति गौड़ को आज वीडियो कॉल करके ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि अपने लगन और परिश्रम से आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए। हमारी सरकार हर कदम पर अपने युवाओं और खिलाड़ियों के साथ है।