scn news india

भारत सरकार द्वारा ट्रेडमार्क पंजीकृत मिडिया

scn news india

अब 11 दिसंबर तक पूर्ण किया जाएगा गणना पत्रक एवं सत्यापन का कार्य

Scn News India

ब्यूरो रिपोर्ट

➡️ अब 11 दिसंबर तक पूर्ण किया जाएगा गणना पत्रक एवं सत्यापन का कार्य

➡️ 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में संशोधन करते हुए सभी चरणों की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। आयोग द्वारा जारी नवीन एसआईआर कार्यक्रम के अनुसार घर-घर गणना पत्रक एवं सत्यापन का कार्य अब 11 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद प्रारूप मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएँगी।

संशोधित कार्यक्रम अनुसार दावे और आपत्तियों पर सुनवाई, सत्यापन, प्रपत्रों की जांच तथा निर्णय प्रक्रिया निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों (EROs) द्वारा 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक निरंतर रूप से की जाएगी। संशोधित कार्यक्रम अनुसार जांच और अंतिम प्रकाशन की अनुमति के लिए आयोग को भेजे जाने वाले प्रस्ताव की समय-सीमा 10 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य किया जा रहा है। ताकि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।