
सतना जिले की रैगांव क्षेत्र से जुड़ी मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को पुलिस ने बड़ी मात्रा 46 किलो कुछ ग्राम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मरौह निवासी पंकज सिंह के घर से गांजा की मात्रा बरामद हुई। जहां राज्य मंत्री का भाई भी मौजूद था। पंकज सिंह ने बताया कि अनिल बागरी ने मुझे अपने वाहन क्रेटा क्रमांक MH49 BB 8699 से गांजा लाकर घर तक पहुचाया है। जिस रामपुरबघेलन थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।