
ब्यूरो रिपोर्ट
पाथाखेड़ा नगर के विभिन्न वार्डों एवं बूथों पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री विक्की सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री विक्की सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की मजबूती के लिए निरंतर संघर्ष किया है। आज के समय में संविधान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है।
स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विक्की सिंह, वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद ताहिर अंसारी, किशोर हेडाओ, मणि सुब्रमण्यम, रोहित भारती, रफाय बख्श, मनोज ठाकुर, माया वर्मा,सोभा दत्ता, मेनका नथुनिया, आयुष सिंह, बिपिन कुशवाहा, हरिओम साहू, दिवाकर ठाकुर, सोनू सोनी, रोहन भारती एवं धनराज पवार सहित दर्जनों के संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के संस्थापक नेताओं एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करते हुए उनके योगदान को नमन किया गया तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मज़बूत करने का संकल्प लिया गया।
अंत में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित, संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।

