
ब्यूरो रिपोर्ट
पाथाखेड़ा के वार्ड नंबर 24 शास्त्री नगर पार्क के बगल में माता मंदिर के प्रांगण में पंच कुंड गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष में कॉलोनी के समस्त भाई बहनों ने जल कलश यात्रा के लिए पूजन में मुख्य यजमान श्री बलराम उकदले दंपति ने कलश पूजन संपन्न किया।
कलश का पूजन, सारणी से जी आर पांसे, पाथाखेड़ा शक्तिपीठ के व्यवस्थापक श्री चेतराम साहू जी गजानन रघुवंशी जी तथा कुमारी धनश्री चढ़ोकर बेटी, नै नाल बजाकर, कार्यक्रम में महिला शक्ति का वर्चस्व स्थापित किया कलश पूजन मैं 33 कोटी देव शक्तियों का आवाहन पूजन कर कलश यात्रा निकाली गई ,
जिसमें नशा मुक्ति के गीत वृक्षारोपण के गीत कार्यक्रम का आमंत्रण पुंसवन गुरु दीक्षा विद्याराम जन्मदिवस विवाह दिवस जानू शिखा स्थापना सहित निशुल्क संस्कारों को कर देव परिवार से जुड़ने का आवाहन किया तथा आओ आओ सुहागन नार कलश सर धारण करो के गीत गाकर विभिन्न मार्गो से जल कलश यात्रा निकाल कर माता मंदिर प्रांगण में पहुंची।

वहां श्रीमती प्रमिला पांसे, श्रीमती ललिता देशमुख ने कलश धारी बहनों का स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर कालो निवासियों सहित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री किशोर बरदे,जी विनोदी लाल जी पार्षद धोटे पूर्व पार्षद अग्रवाल जी श्री चढ़ोकर जी श्री राजेश मालवीय दंपति श्री राजेश घोरसे दंपत्ति, श्रीमती गीता, उर्मिला , गीता ,देवकी सारणी तथा पाथाखेड़ा के भाई बहन उपस्थित केंद्रीय टोली नायक श्री दुर्गेश वरमैया एवं टोली भी कार्यक्रम संचालन हेतु पधार चुकी है।